पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पहला मामला 12 अक्टूबर 2025 का है, जब बड़ा ईदगाह इलाके में छापेमारी कर 95 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ बीबी तबस्सुम को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका पति मिन्हाज उर्फ मिनी मौके से फरार हो गया था।
तभी से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और बीती रात दारीपुर चौक से उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरा मामला 9 जुलाई 2025 को जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसमें अफाक, निवासी बजड्डी, ने मातिउर्रहमान सहित अन्य लोगों के खिलाफ जबरन जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में भी फरार अभियुक्त मातिउर्रहमान, निवासी बजड्डी, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


