पूर्णिया प्रमंडल में आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं और विधि-व्यवस्था की समीक्षा

पूर्णिया: आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों के प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व निर्देशों के अनुपालन की विभागवार और जिलावार समीक्षा की गई, जिसे संतोषजनक पाया गया।

आयुक्त ने जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं को तय समय व मानकों के अनुसार लागू करने तथा विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने, सरस्वती पूजा को लेकर आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र देने, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने और भू-महा अभियान के सभी आवेदनों को शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा शिक्षा विभाग को लाइव क्लास चलाने, आईसीडीएस को आंगनबाड़ी के नियमित संचालन और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने, तथा कल्याण विभाग को लंबित पीओए एक्ट मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon