पूर्णिया: बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता सुनिश्चित करने हेतु Anand Mohan 21 अप्रैल 2025, सोमवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिन की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे धमदाहा दक्षिण टोला में राघव बाबू की पत्नी के मातमपुर्सी से होगी, इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे पुरन्दाहा में वार्ड सदस्य छोटू सिंह के आवास पर पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे कुंवारी में राहुल सिंह के निवास पर बैठक एवं भोजन, 3:30 बजे बजराहा में सिंटू सिंह के घर बैठक, तथा 4:30 बजे माली में मानव सिंह उप मुखिया के आवास पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
संध्या 5:30 बजे कटिहार के गामी टोला में विशाल राणा के घर और 6:30 बजे शिवपुरी में मुनी बाबू के निवास पर बैठक होगी। दिन का समापन रात्रि 7:30 बजे कटिहार के राज हाता स्थित संजय सिंह के आवास पर बैठक एवं रात्रि भोज के साथ होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक बाबू वीर कुंवर स्मारक संघ, पूर्णियां के माधव सिंह हैं।



