समाहरणालय पूर्णिया में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा कदाचारमुक्त, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पूर्णिया: जिला प्रशासन की ओर से वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में कराया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को जिला स्कूल पूर्णिया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षक से परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र वितरण, वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना को सख्ती से रोका जाए तथा परीक्षार्थियों के लिए अनुशासित एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon