अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिला प्रशासन ने अवैध बालू (मिट्टी) खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 11 दिसंबर 2025 को बड़े पैमाने पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में संचालित इस कार्रवाई में खनिज विकास पदाधिकारी, खान निरीक्षक अररिया और बथनाहा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने रामपुर शाखा नहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहर किनारे तत्काल खनन गतिविधि तो नहीं मिली, लेकिन प्रशासन ने यह स्वीकार किया कि रामपुर नहर क्षेत्र में अक्सर अवैध खनन के कारण बांध क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन में शामिल तत्वों, असामाजिक समूहों और इस कार्य में प्रयुक्त वाहनों को चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिन पर जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने जिले के दोनों अनुमंडलों में अवैध खनन स्थलों की पहचान कर विशेष रणनीति तैयार की है, जिसके तहत लगातार छापेमारी कर खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि इन सख्त कदमों से न केवल सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर भी रोक लगेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले में 416 छापेमारी, 66 वाहनों की जब्ती, तीन प्राथमिकी दर्ज होने के साथ कुल 100.8 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है,



