अररिया बैंक लूट का आरोपी और 25,000 का इनामी अभिषेक झा गिरफ्तार

सहरसा,अजय कुमार: जिले का कुख्यात, चार संगीन मामलों में वांछित, अररिया जिला के बैंक लूट कांड का आरोपी और 25,000 का इनामी अभिषेक झा को सहरसा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।एसपी हिमांशु ने बताया कि बीते 7 दिसंबर 25 को जिला के बिहरा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर पेट्रोल पंप पर गोली कांड हुई थी। जिसे कुख्यात अपराधी अभिषेक झा और उनके सहयोगियों ने घटना का अंजाम दिया था। उक्त घटना को लेकर बिहरा थाना कांड संख्या – 280/25 दर्ज की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। लेकिन अभियुक्त अभिषेक झा ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे थे। उन्होंने बताया की एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

जिसमें सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अजीत कुमार, बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी की टीम बनाई गई थी। गठित टीम लगातार मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान कर अभिषेक झा को गिरफ्तार करने में सफलता पायी। उन्हें नई दिल्ली के विवेक विहार सोसायटी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें सहरसा लाया गया है। एसपी हिमांशु ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जिला के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा टोला, वार्ड नंबर – 3 निवासी रतन झा के पुत्र थे।

जिनके ऊपर लूट, हत्या के प्रयास और छिनतई के 4 कांड दर्ज थे। जिनमें उनकी तलाश की जा रही थी। साथ ही वे अररिया जिला में बैंक डकैती जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त थे। जिस कारण उनके ऊपर 25,000 का इनाम भी घोषित था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर सुपौल थाना कांड संख्या – 713/21, अररिया थाना कांड संख्या – 65/24, सुपौल थाना कांड संख्या – 421/25, सहरसा सदर थाना कांड संख्या – 910/25, सहरसा सदर थाना कांड संख्या – 1385/25 और बिहरा थाना कांड संख्या – 280/25 दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon