अररिया: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में धूमधाम से मना राष्ट्रीय बालिका दिवस

संवाददाता अंग इंडिया/अररिया/

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार को जयप्रकाश नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) सह नोडल पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी ने की। आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली, पेंटिंग और खेलकूद से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई, वहीं ‘पास द बॉल’ जैसे खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला सशक्तिकरण पर आधारित चर्चित फिल्म ‘दंगल’ का प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि श्रीमती कविता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने बालिकाओं से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ साहसपूर्वक आवाज उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती लोभा कुमारी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, DHEW योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन नंबर 112, महिला पुनर्वास कोष और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अधिवक्ता ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और संबंधित कानूनों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता और सहभागी छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल, पेंसिल बॉक्स और कलर बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभाग की ओर से सभी छात्राओं को कैप और टी-शर्ट भी प्रदान की गई। आयोजन में DHEW के कर्मी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon