ARARIA NEWS:अररिया डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय): सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर अररिया से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन करने हेतु जागरूक करेगा। वही, सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जिले के दोनों अनुमंडलों एवं सुदूर क्षेत्रों में जाकर सड़क सुरक्षा संबंधी विषयों यथा हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, सीट बेल्ट का उपयोग, सड़क संकेतों की जानकारी, इत्यादि से आम जनों को अवगत करायेगा ।

विदित हो कि परिवहन विभाग, बिहार के दिशा निर्देश में सड़क सुरक्षा माह, 2025 का आयोजन 31 जनवरी, 2025 तक किया जाना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों /गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वही इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon