ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला अंतर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए अररिया कॉलेज स्टेडियम में शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा चल रही है। जहां सातवें दिन शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1400 अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसमें से 965 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सर्वप्रथम 1600 मीटर की दौड़ में 150 अभ्यर्थी सफल हुए। जिसमें 04 अभ्यर्थी ऊंचाई माप में असफल रहे। शेष 146 अभ्यर्थी ऊंचाई, सीना माप, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक की परीक्षा में सफल हुए। चिकित्सीय परीक्षण में 145 अभ्यर्थी फिट घोषित किये गये, जबकि 01 अभ्यर्थी को अनफिट घोषित किया गया। इस प्रकार 145 अभ्यर्थियों ने सभी इवेंट में भाग लिए और सफल रहे।वरीय अररिया जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।विदित हो कि गृह रक्षा वाहिनी, अररिया में स्वच्छ नामांकन हेतु शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम 24मई से ही प्रारंभ है, जो 04जून तक चलेगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आज के उपरांत 02 जून 2025 को शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। जबकि महिला अभ्यार्थियों के लिए 03 जून से 04 जून 2025 को शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है।
ARARIA NEWS : अररिया में सातवें दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में 145 अभ्यर्थी हुए सफल

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


