ARARIA NEWS : युद्धाभ्यास और ब्लैक आउट को लेकर अररिया जिला प्रशासन की अपील

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के तहत 7 मई को शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक अररिया में ब्लैक आउट किया जायेगा। इसको लेकर अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति जैसे हालातों से निपटने की तैयारी को परखना है। उन्होंने बताया कि यह केवल एक रिहर्सल है, किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक एवं भविष्य में उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को तैयार रखने के उद्देश्य से 07 मई, 2025 को शाम 07:00 बजे एक सायरन बजेगी। सायरन बजने के बाद अगले 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया जायेगा। यह ब्लैक आउट एक प्रकार का मॉक ड्रील है, जिससे किसी भी नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान शाम 07:00 बजे से 07:10 तक बिजली आपूर्ति भी बन्द रखी जायेगी। उन्होंने सभी शहर वासियों से अनुरोध है किया कि शाम 07:00 बजे से 07:10 तक अपने घरों/दुकानों/ प्रतिष्ठानों की सभी बत्तियाँ बन्द रखेंगे। इस दौरान रौशनी की वैकल्पिक व्यवस्था यथा-बैट्री, इन्वर्टर, मोबाईल का टॉर्च लाईट, स्क्रीन लाईट, सौलर लाईट आदि को भी बन्द रखें। उन्होंने कहा कि इस दौरान सड़क पर चलने वाले सभी वाहन अपने स्थान पर रूक जायेंगे तथा वाहन की बत्तियाँ बन्द रखेंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण सहित जिले प्रेस प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
मॉक ड्रिल का शेड्यूल:
शाम 07:00 बजे सायरन बजेगा।
7 बजे से 7:10 तक सभी लाइट बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन अररिया

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon