ARARIA NEWS: अररिया डीएम ने की विभागीय कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय अररिया स्थित कार्यालय वेश्म में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने एवं इनकेे सतत् अनुश्रवण हेतु सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में उपस्थित थे। इस बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों के प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा के साथ की गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदधिकारियों को विभागीय कार्य योजना अनुरूप ससमय कार्यों के निष्पादन हेतु कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित सी0डब्लू0जे0सी/एम0जे0सी0/ए0पी0ए0 सहित माननीय उच्च न्यायालय में पारित आदेशों के अनुपालन को गंभीरता लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी अंतर्गत परवरिश योजना स्पॉन्सरशिप योजना, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण को कोषांग अररिया अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी आदि की समीक्षा की गई।

इसी प्रकार पथ निर्माण विभाग, मत्स्य विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, परिवहन विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लक्ष्य की प्राप्ति एवं क्रय की गई वाहनों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सहित सभी संबंधित वरीय उप समाहर्ता, सभी जिलस्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon