ARARIA NEWS : अंग्रेजों को धूल चटाने वाले अररिया के स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा का 104 वर्ष की आयु में हुआ निधन

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया के स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा ने 104 वर्ष की आयु में आईजीएमस पटना में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वही, उनके निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव बघुआ सहित पूरे जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई. भृगुनाथ शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे बीते रात पटना एजीएमएस में ही इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वही, आपको बता दें की भृगुनाथ शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दो बार राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित कर चुके है. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी उनसे मुलाकात कर उनका पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया था और उन्हें सम्मानित भी किया था. वही, मंगलवार को अररिया जिलाधिकारी उनके गांव पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किये। वही, स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा के निधन पर डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार, एसडीएम शैलजा पांडे, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद,चंद्रशेखर सिंह बब्बन, अनंत राय, रमेश सिंह समेत अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon