ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के द्वारा अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर जारी पांच दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को आशा और आशा फैसिलिटेटर ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। वही, इस मौके पर आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्षा रीना ने कहा की हमारी मांग है की आशा कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मी का दर्जा मिले और सभी आशा और फैसिलिटेटरों को 10 हजार मासिक वेतन, कोरोना महामारी में मृत आशा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा, सभी आशा फैसिलिटेटरों को पेंशन योजना बहाल की जाए। वही, इस मौके पर मौजूद संघ की अध्यक्ष रीना कुमारी, उपाध्यक्ष बुधिया देवी व गीता देवी, महामंत्री फूल कुमारी देवी, मंत्री अंजू देवी, कोषाध्यक्ष रेणुका रिया, जहां आरा, सुष्मिता भारती , दुलारी देवी,रागिनी देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी,मोनिका देवी, अनीता देवी सहित अन्य आशा कर्मी मौजूद रही
ARARIA NEWS : फारबिसगंज में सात सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी आशा व आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल रही जारी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


