ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज गुरुवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। कार्यक्रम का उदघाटन अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही, इस कार्यक्रम में नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, रानीगंज के पूर्व विधायक परमानंद ऋषि देव, नरपतगंज के पूर्व विधायक देवयंती यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व जिला महामंत्री अधिवक्ता अनंत लाल सादा, हरिपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम पासवान, जिला महामंत्री आकाश राज, उपाध्यक्ष प्रताप मंडल, सुधीर भगत, किरण कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला मंत्री कनकलाता झा, चंद्रकला रॉय ,आलोक साह, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, मनोज सिंह के अलावा 24 मंडल अध्यक्ष धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव ने किया। वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विस्तार से बताया कि कैसे बाबा साहेब ने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण किया,बल्कि समाज में सबसे पिछड़े, वंचित और पीड़ित वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने का काम किया है। वे भारत के ऐसे दीप स्तंभ है, जिन्होंने जाति, भेदभाव और असमानता के अंधेरे में रोशनी की लौ जलाई और उन्होंने कहा कि सिर्फ एनडीए सरकार ने ही बाबा साहेब को सम्मान देने का काम किया। साथ ही 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रधानमंत्री जी के सभा में अररिया से अधिक से अधिक संख्या में लोग जाए इसका भी अपील किया गया।