ARARIA NEWS : रेलवे यार्ड में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया के बथनाहा रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे यार्ड में गुरुवार दोपहर अज्ञात अधेड़ का शव मिला, वही, स्थानीय लोगों ने शव की सूचना बथनाहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी गई, जिन्होंने जोगबनी स्थित जीआरपी थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद जोगबनी रेल थाना से जीआरपी के अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। वही, अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही, लोग ऐसी आशंका व्यक्त कर रहे है कि अधेड़ की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण हृदयाघात से उनकी मौत हुई हो। वही, रेलवे पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon