ARARIA NEWS : होमगार्ड के अंतिम परिणाम में नाम शामिल कराने के लिए बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ें अभ्यर्थी: जिलाधिकारी

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला में गृह रक्षक के रिक्त पदों पर स्वच्छ नामांकन को लेकर 25 मई से 04 जून तक आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है l इस क्रम में उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक स्पर्धा में उनके प्रदर्शन के आधार पर मानक के अनुरूप अंक प्रदान किया गया l शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की रिक्तियों के अनुसार मेधा सूची बनाने पर कार्य उच्च स्तरीय समिति के द्वारा निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है l इस दौरान अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के द्वारा शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि वे अंतिम परीक्षा परिणाम में जगह बनाने के नाम पर कार्य कर रहे किसी भी असामाजिक तत्व/ बिचौलिया आदि के चंगुल में ना फंसे।

वही, जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थी ना केवल ऐसे तत्वों से दूर रहें बल्कि इसकी सूचना सीधे उनके कार्यालय या मोबाइल पर भी दें सकते है। इसके अलावा मोबाइल न. 8340721879 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रकार के लिखित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराते हुए विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने ओर अभ्यर्थियों को प्रलोभन के साजिश में शामिल करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी करवाई की जायेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon