ARARIA NEWS : देश हित में परिवर्तनकारी साबित होगा जाति जनगणना- सांसद प्रदीप कुमार सिंह

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : देश भर में कई जाने वाली जाति जनगणना के लिए अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है सांसद ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा आगामी जनगणना के साथ जातीय गणना भी कराने का निर्णय देश हित में स्वागत योग्य है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की कैबिनेट समिति ने यह निर्णय लिया है की जातियों की गणना को आने वाली जनगणना में सम्मिलित किया जाये।

यह इस बात को दर्शाता है कि वर्तमान सरकार देश और समाज के सर्वांगीण विकास और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है।पूर्व में भी जब समाज के ग़रीब वर्गों को 10% आरक्षण प्रदान किया गया था, तब समाज में व्यापक स्वीकार्यता देखने को मिली और किसी प्रकार का सामाजिक तनाव उत्पन्न नहीं हुआ था। केन्द्र सरकार का यह निर्णय निश्चित ही परिवर्तनकारी होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon