ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया से भाजपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हो गए। वही, इसकी घोषणा जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मुलाकात की तस्वीर साँझा कर लिखें है की अररिया में जनसुराज को एक मजबूत स्तम्भ के रूप में चन्द्र शेखर सिंह “बबन” का साथ मिला। बबन जी मेरे समक्ष जनसुराज में शामिल होकर दल को मजबूत करने का बिरा उठाया।श्री बबन जी अररिया जिला भाजपा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, कई क्षेत्रों से जिला पार्षद रहे है। लोकजन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अररिया से चुनाव भी लड़े हैं। यहां के एक एक गांव के सम्मानित जनों से इनका व्यक्तिगत सम्बन्ध है। इन्होंने अररिया में भाजपा को मजबूत किया परन्तु भाजपा ने इन्हें सम्मान नहीं दिया।जुझारू, कर्मठ, मिहनती, लगनशील प्रवृत्ति के नेता के रुप में उनकी पहचान है। जनसुराज इनके सम्पर्क और जनाधार का भरपूर उपयोग करेगा और बबन जी का सम्मान भी करेगा। मैं बबन जी का दल में स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। वही, चंद्रशेखर सिंह बब्बन के जन सुराज में शामिल होने घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा के साथ हड़कंप मच गया।
ARARIA NEWS : अररिया से भाजपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने थामा जन सुराज का हाथ

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -





