ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया जिला कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे लहराए। यह यात्रा पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के समर्थन में आयोजित की गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए जरुरी जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया। ये कैप पाकिस्तानी सरकार के समर्थन से संचालित थे। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक सफलता बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यह आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। नेताओं ने कहा कि पूरा भारत अपनी सेना के साथ खड़ा है।
ARARIA NEWS : अररिया जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने सेना के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


