ARARIA NEWS : राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के खिलाफ फारबिसगंज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। वही, इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय आकर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। वही, जिला कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि नीतीश कुमार का दलित पिछड़ा प्रेम का भंडाफोड़ हो गया है। केंद्र और राज्य की सरकार दलित पिछड़ों को विकास के नाम पर ठगने का काम कर रही है। जिला कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस ली जाए नहीं तो आंदोलन होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon