ARARIA NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ क़ी बैठक

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के निदेशानुसार सभी राजनैतिक दलों को निर्वाचन विभाग/कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के क्रम में दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। जिसमें जिले में कुल 2030293 मतदाता पंजीकृत थे जबकि विशेष संक्षिप्त अभियान के बाद दिनांक 07 जनवरी 2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसमें निर्वाचक की कुल संख्या बढ़कर 2049145 हो गई तथा आज की तिथि में जिले में कुल 2063456 मतदाता पंजीकृत हैं। वही, हाल ही में निर्वाचन विभागीय निर्देशानुसार 90+ आयु के सभी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें 90+ आयु के मतदाता का लगभग 39 प्रतिशत प्रपत्र 7 तथा लगभग 7 प्रतिशत प्रपत्र 8 प्राप्त हुआ था, परन्तु आज ही 100 से 149 आयु वर्ग के कुल 865 मतदाता का विधान सभावार ईआरओ के देख रेख में बीएलओ के माध्यम से पुनः भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सूची सम्बंधित को भेज दी गई है।

इसके अतिरिक्त सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को मंथली पुलिंग डाटा अपलोड रहने तथा फरवरी तक अपडेट होने संबंधी जानकारी दी गई। साथ सभी राजनैतिक दलों से बीएलए 1 एवं बीएलए 2 की सूची भेजने का भी अनुरोध किया गया तथा अन्य जानकारी दी गई। मतदान प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रयास हेतु किए जा रहे कार्यों तथा सतत अद्यतीकरण के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण की भी जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि पूर्व में ही सभी ईआरओ, एईआरओ, एसईओ, एवं सरकारी कर्मियों को सोशल मीडिया पर राजनैतिक दलों सहित अन्य संवेदनशील पोस्ट करने से बचने का निर्देश दिया गया है तथा निर्वाचन विभागिय निर्देशानुसार अवांछित संवेदनशील पोस्ट पर नजर रखे जाएंगे तथा इसकी सूचना पुलिस, साइबर, जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई हेतु भेजेंगे। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंच पथ आदि के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इस प्रकार की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से पूर्व में भी विधान सभावार ईआरओ द्वारा सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गई है। वही, इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon