ARARIA NEWS : जिला पदाधिकारी ने गेहूं फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण, कई अधिकारी रहे मौजूद

ARARIA NEWS /प्रिंस( अन्ना राय)। अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने अररिया प्रखंड अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी के किसान के अतिकुर्रहमान के खेत में रब्बी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। वही, फसल कटनी प्रयोग 10×5 मी क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें 14 किलो 970 ग्राम वजन का अनाज प्राप्त हुआ। इस प्रकार 29.94 क्विंटल/हेक्टेयर उपज दर का आकलन किया गया। बताया गया कि इसी प्रकार प्रत्येक पंचायत में कुल 5 गेहूं फसल कटनी प्रयोग का संपादन किया जा रहा है। इस पांचों प्रयोग के औसत उपज के आधार पर पंचायत के गेहूं फसल का उपज दर का आकलन किया जायेगा। वही, इस मौके पर अररिया अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार दास, प्रखण कृषि पदाधिकारी नागेंद्र राम, कृषि समन्वयक हेमंत कुमार, किसान सलाहकार -सह- प्राथमिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह, किसान अतिकुर्रहमान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon