ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अररिया में आवासित एक बच्ची को बैंगलौर निवासी सिंगल माता को दत्तकग्रहण अधिनयम 2022 के नियमानुसार दत्तकग्रहण पूर्व पालन पोषण के लिए अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा सौंपा था। उसी सिंगल माता को दिनांक 04 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में फाइनल एडॉप्शन का प्रमाण पत्र सौपा। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बच्चे का विशेष ख्याल रखने के साथ-साथ दत्तक ग्रहण नियमों का पालन भी करने को कहा। इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शंभू रजक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह- सदस्य बाल कल्याण समिति श्री नितेश कुमार पाठक एवं प्रबंधक/समन्वयक विशिष्ट दत्तकग्रहण अभिकरण, अररिया एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
ARARIA NEWS : दत्तक ग्रहण के बच्चे का डीएम ने फाइनल एडॉप्शन का प्रमाण पत्र सौंपा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


