ARARIA NEWS : अतिक्रमणकारियों ने फारबिसगंज में थानाध्यक्ष को दांत काटा और फाड़ी वर्दी, पुलिस गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में वार्ड संख्या-1 स्थित काली पूजा मेला ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय उपद्रवियों ने हमला कर दिया l फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित राज और होमगार्ड जवान लक्ष्मण कुमार घायल हो गए l पुलिस वाहन में तोड़फोड़ हुई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की गई. वही बताया जा रहा है की सरकारी जमीन को अनुमंडल प्रशासन ने चार दिन पहले सख्ती के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया था l घेराबंदी के लिए टीन लगवाया गया था. लेकिन सोमवार को एक बार फिर मोहम्मद फिरोज और उसके परिजनों ने टीन हटाकर कब्जे की कोशिश की l पुलिस को रात में ही इसकी जानकारी मिली थी, लेकिन डायल-112 टीम को वहां से खाली लौट गई l

फिर जब थानाध्यक्ष खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नामजद आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो दर्जनों की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया l थानाध्यक्ष को हाथ में काटा गया, जिससे वे घायल हो गए l उनके साथ SI अमित राज और होमगार्ड जवान भी मारपीट में जख्मी हुए l वही, इस संदर्भ में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है l पुलिस पर हमले को लेकर अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है l पूर्व में दर्ज केस संख्या 287/25 में नामजद 10 आरोपियों के साथ-साथ अन्य अज्ञात लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon