ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। नेपाल में हुई भारी बारिश का असर भारत के अररिया में भी दिख रहा है। अररिया में परमान नदी का जलस्तर में काफ़ी बढ़ोतरी देखी गई है। नदी में मछलियों की संख्या बढ़ी है। भारत नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर के समीप मीरगंज पुल के पास स्थानीय लोग जाल और मच्छरदानी से मछली पकड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ नेपाल में कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ धरान-धनकुटा सड़क मार्ग और कोसी राजमार्ग के धरान-भेडेटार खंड में पेड़ गिर गए हैं। कोसी प्रदेश में पहाड़ खिसकने और बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। सड़क में कटाव भी हुआ है। लेउती खोला के पास धरान-धनकुटा मार्ग पर 100 मीटर सड़क पानी में बह गया है। वही दर्जनों स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित है। वही अधिकारियों ने लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटा है।
ARARIA NEWS : नेपाल में हुई भारी बारिश, अररिया में परमान नदी के जलस्तर में हुई काफ़ी वृद्धि

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


