ARARIA NEWS ; नेपाल के कोशी प्रदेश में पर्यटन की आपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की कोशी प्रदेश

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। मुख्यमंत्री कार्की ने सुनसरी के कोशी ग्रामीण नगर पालिका -3 में स्थित कोशी टप्पू वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटन वर्ष 2025 की तैयारी के तहत आयोजित एक बैठक में कोशी प्रदेश के अंदर पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थलों पर चर्चा की । वही उन्होंने नेपाल में भारतीय पर्यटकों को होने वाली परेशानियों पर चिंता जाहिर की कोशी प्रांत के मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की ने कोशी प्रांत पर्यटन वर्ष-2025 की तैयारी हेतु अनुरोध किया है .उन्होंने बताया कि मूल आयोजन समिति की बैठक में देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से कोशी प्रांत पर्यटन वर्ष 2025 की तैयारी का निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा की इसे सार्थक व प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ही यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है । उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की कोशी प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है । उन्होंने कहा की कोशी प्रदेश हमारे मित्र राष्ट्र के चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व सिक्किम से सटा हुआ है । जिस कारण हम काफी ज्यादा भारतीय पर्यटकों को अपने प्रदेश में पर्यटन हेतु आकर्षित कर सकते है । पर्यटन में हमारे पास काफी संभावनाएं है । उन्होंने नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों को होने वाली असुविधाओं पर भी चिंता जाहिर की ।

उन्होंने कहा की केंद्रीय सरकार के साथ बात कर हम इन होने वाले असुविधाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे साथ ही भारतीय पर्यटकों व भारतीय गाड़ियों के नेपाल में प्रवेश करते ही उन्हें सारी सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे ताकि उनका नेपाल भ्रमण सुलभ हो सके । इस अवसर पर कोशी प्रदेश सरकार के पर्यटन वन तथा वातावरण मंत्री सदानंद मंडल , उद्योग वाणिज्य महासंघ कोशी प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राउत , भविष श्रेष्ठ सह संयोजक कोशी पर्यटन वर्ष निर्देशक समिति ने भी भारतीय पर्यटकों को नेपाल में होने वाली असुविधाओं पर सरकार का ध्यानाकर्षित किया । साथ ही उन्होंने नेपाल पुलिस को भी पर्यटक फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया । वही इस बैठक में कोशी प्रदेश सरकार के सचिव विशाल आचार्य ने प्रदेश में धार्मिक , स्वास्थ्य क्षेत्र सहित पर्यटन की आपार संभावनाएं पर विस्तार से प्रकाश डाला । बैठक में नेपाली कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव थापा भी मौजूद थे । वही इस बैठक में ‘कोशी प्रांत पर्यटन वर्ष, 2025 संचालन व प्रबंधन प्रक्रिया 2025 के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक स्थाई योजना बनाने का निर्णय लिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon