ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड में एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली। वही, उस शख्स की दूसरी पत्नी की मां ने ही अपनी बेटी पर गोली चलवा दी। दरअसल मामला, अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के जोगीपुर गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर पल्लवी की मां ने ही बदमाशों को घर में बुलाकर उस पर दो गोलियां चलवा दीं। एक गोली पल्लवी की छाती और एक पंजरा में लगी। वही, बताया जा रहा है की यह वारदात गुरुवार देर रात को हुई। महिला को दो गोलियां लगी हैं। परिजन ने उसे इलाज के लिए पहले फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार और एक गोली निकालने के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया वही, गंभीर रूप से घायल महिला पल्लवी कुमारी जोगीपुर निवासी मुकेश कुमार मंडल की पत्नी है। मुकेश ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली थी। पल्लवी की बड़ी बहन अभी मायके में रह रही है। घायल पल्लवी का फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पुत्री है। शादी रचाने के बाद बड़ी बहन ने उसके पति पर कोर्ट में केस किया था। वही, इस घटना के संदर्भ में नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
ARARIA NEWS : अररिया में पति के सामने ही पत्नी पर हुई फायरिंग, मां ने ही अपनी बेटी पर चलवा दी गोली

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


