ARARIA NEWS : फारबिसगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हुई मजदूर की मौत

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर। वही, इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर रोशन कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई। वही, घटना के बाद लकड़ी व्यवसायी तरुण ने बताया कि उनका बेटा और मृतक रोशन कुमार राय लकड़ी की डिलीवरी के लिए अररिया जा रहे थे तभी फारबिसगंज रामपुर ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गई जिसमे तरुण के बेटे जो चालक थे उनको मामूली चोटें आई और  इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर रोशन कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई।

वही, बताया जा रहा है की मृतक रोशन कुमार राय मोतिहारी का निवासी था वे वर्तमान में सुपौल जिला के जिवछपुर में अपने ससुराल में ही रहता था । वही, प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके परिवार में पत्नी और दो माह का बेटा है। वही, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फारबिसगंज थाना की पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा दिया गया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon