ARARIA NEWS : ‘लालटेन से बिहार के मुस्लिमों की जिंदगी में नहीं आ पाई रोशनी’, अररिया में प्रशांत किशोर का लालू परिवार पर हमला

ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत आज एक दिवसीय दौर पर अररिया पहुंचे। अररिया पहुंचने पर प्रशांत किशोर का नाथपुर मोड़, नरपतगंज बाज़ार, फ़ॉरबिसगंज, जीरो माइल आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने नरपतगंज प्रखंड के आदर्श हाई स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने नरपतगंज की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। PK का राजद पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में मुस्लिम समुदाय भाजपा के डर से लालटेन को वोट देता है, राजद ने 30 सालों में मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया, मुसलमान सिर्फ किरासीन तेल की तरह लालटेन में जल रहा है। प्रशांत किशोर ने राजद पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राजद मुसलमानों का रहनुमा होने का दावा करती है लेकिन 30 सालों में मुस्लिम समाज के विकास के लिए कुछ नहीं किया। बिहार में मुस्लिम समुदाय के लोग अपना हक मांगने के लिए वोट नहीं देते, बिहार में मुसलमान भाजपा के डर से लालटेन को वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय लालटेन में किरासीन की तरह जल रहा है और रोशनी कहीं और हो रही है।\

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon