ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस( अन्ना राय) : फारबिसगंज लायंस क्लब ने भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित काली मंदिर के समीप वॉटर चिलर का किया शुभारंभ । बताया गया की यह वॉटर चिलर प्रतिदिन करीब तीन हजार लीटर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करेगा। वही, बताया जा रहा है की लायंस क्लब फारबिसगंज के अध्यक्ष लायन जय कुमार अग्रवाल ने अपने दिवंगत माता-पिता स्व. श्रीराम अग्रवाल एवं गीता देवी की पुण्य स्मृति में क्लब को एक वाटर चिलर भेंट किया। वही, अब भीषण गर्मी में आम लोग व्यस्ततम पोस्ट ऑफिस चौक व मार्केटिंग यार्ड इलाके में पानी के लिए नहीं तरसेंगे बल्कि उन्हें आरओ का पानी मिलेगा।
लायंस क्लब द्वारा शुभारंभ इस सेवा का विधिवत उद्घाटन फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने नारियल फोड़कर की। वही, इस खास मौके पर उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, लायंस क्लब के सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, जय कुमार अग्रवाल, हरि किशोर सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमित शर्मा, कौशिक राज, संजीव कुमार मल्लिक, लक्ष्मण शर्मा, दीपक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, हरीश गोयल, निशांत गोयल, डॉ मुन्ना, मोती लाल शर्मा, डॉ शंभू, अंकित अग्रवाल, डॉ जीएन चौपाल, सुलोचना,चांदनी सिंह, गुंजन सिंह, नम्रता सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।



