ARARIA NEWS : अररिया जिला में 53वें दिन 36 स्थानों पर संपन्न हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाएं व किशोरियां खुलकर रखी है अपनी आकांक्षाएं

ARARIA NEWS  प्रिंस(अन्ना राय) : महिला संवाद कार्यक्रम अररिया जिले में लगातार जारी है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी बहुत ही आशा और उत्साह के साथ हो रही है। इस कार्यक्रम में महिलाएं भाग लेकर अपनी समस्याओं को भी रखती हैं। जिसका समाधान भी धीरे-धीरे होने लगा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। महिला संवाद के 53वें दिन सोमवार को भी यह कार्यक्रम 36 स्थानों पर संपन्न हुआ। जिसे 18 संवाद रथ की मदद से पूरा किया गया। हर दिन ये 18 रथ दो पालियों में कार्यक्रम को संपन्न कराता है। जिसकी मदद से एक दिन में 36 स्थानों पर यह कार्यक्रम संभव हो रहा है। जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएं शिरकत करने आती हैं। सोमवार को सभी 36 जगहों को मिलाकर करीब 7123 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला संवाद में आने वाली महिलाएं अपनी आकांक्षाएं बड़े ही सहज भाव से व्यक्त कर रही हैं। महिलाओं द्वारा क्षेत्र में रोजी-रोजगार से सम्बंधित सुविधाओं की मांग, क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा की मांग, पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं नर्स की नियुक्ति-प्रतिनियुक्ति की मांग, सड़क की मांग, नल-जल आदि सुविधाओ की मांग, आधार केंद्र की मांग, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आदि की मांग की जा रही है।

इसके अलावा इनके द्वारा बाढ़ से बचाव एवं बाढ़ के उचित प्रबंधन की मांग भी लगातार की जा रही है। इसके अलावा उनके सामने रोजगार के लिए पलायन की भी समस्या है। रोजगार के अभाव में बड़ी संख्या में यहां से लोगों का पलायन दूसरे शहरों में होता है। सरकार को इसे रोकने के लिए उचित प्रबंध करने की जरूरत पर बल दिया गया। इसके अलावा महिलाएं खुद के लिए रोजगार की मांग भी लगातार करती रही हैं। उनका कहना है कि अगर महिलाओं के लिए भी रोजगार की कोई व्यवस्था हो तो बहुत ही अच्छा होगा। महिलाओं का कहना है कि उनके पास हुनर है लेकिन, उचित माहौल और मदद नहीं मिलने के कारण उनके हुनर का कोई उपयोग नहीं हो पाता है। जिसके कारण उनकी आर्थिक हालत में भी सुधार नहीं हो रही है। इसलिए, सरकार को महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने के उपाय करने की जरुरत है। इससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास हो सकेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon