ARARIA NEWS : वक्फ कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे सीमांचल के अररिया में मुसलमान, सांसद पप्पू यादव समेत कई नेता हुए शामिल

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : सीमांचल के अररिया में शनिवार को वक्फ संशोधन कानून के विरोध में विशाल जुलूस निकाला गया। वही, विभिन्न मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर निकले जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। ये विशाल जुलूस अररिया के मिल्लिया कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर चांदनी चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचा। वही, स्टेडियम खचाखच भरने के बाद आधे से अधिक लोगों चांदनी चौक से लौटा गए । जानकारी के लिए बता दें की इससे पूर्व अररिया जीरो माइल स्थित मिल्लिया कॉलेज परिसर में सभा हुई उसके बाद सभा में विभिन्न मुस्लिम संगठनों के उलेमाओं के अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम, जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता और हजारों लोग शामिल हुए।

वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग जीरोमाइल के मिल्लिया कॉलेज से सुभाष स्टेडियम पहुंचे जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा और काला झंडा लिए इसे काला कानून बताया। वही, लोगों ने वक्फ कानून के विरोध में हाथों में कानून के खिलाफ श्लोक लिखे हुए तख्तियां लिए हुए वक्फ बिल स्वीकार नहीं के नारे लगाते हुए नजर आए। वक्ताओं ने कहा कि वक्फ की संपत्ति मुसलमान और हमारे पूर्वजों के द्वारा दिए। वही, सभा और जुलूस में शामिल वक्ताओं ने कहा कि वक्फ की संपत्ति मुसलमान और हमारे पूर्वजों के द्वारा दिए गए गरीब लोगों के लिए और मुस्लिम धर्म के लिए दिया गया संपत्ति है। अगर यह बिल वापस नहीं होता है तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon