ARARIA NEWS / प्रिंस(अन्ना राय)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। फारबिसगंज भाजपा की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह के आवास पर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापकों में शामिल डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वही, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों की छत पर भाजपा का झंडा फहराया। फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू ,विधायक विद्यासागर उर्फ़ मंचन केसरी, संदीप कुमार, मनोज झा, गुंजन सिंह, शिवानी सिंह, अमित सिंह, धीरज पासवान, प्रसनजीत चौधरी,अर्नब सिंह गोलू, करण सिंह भूमिहार, किशन शर्मा,चन्द्रकला राय,आयुष कुमार कालू, समेत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की ही छत पर पार्टी का झंडा फहरा कर स्थापना दिवस मनाया।
ARARIA NEWS : स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने घर पर लहराया पार्टी का झंडा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


