ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा जगाओ – तेजस्वी सरकार बनाओ रैली में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद युवा नेता मंडल अविनाश आनन्द ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पोट्रेट भेंट की।इस मौके पर जन-जन का संकल्प महानायक ही बिहार का विकल्प के साथ जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव के तस्वीर के बीच युवा महानायक तेजस्वी यादव की उभरता तस्वीर लगा यह पोट्रेट कह रहा है कि बिहार का आगामी समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब तेजस्वी के कंधों पर है। राजद नेता श्री आनंद ने कहा कि अब समय आ गया है, हमें अपने समाजवादी घर में वापस आने की। जो सम्मान अतिपिछड़ा समाज को राष्ट्रीय जनता दल ने दिया, चाहे वह राजनीतिक हिस्सेदारी, प्रशासनिक हिस्सेदारी में उनके संख्या के हिसाब से भागीदार बनाया। राजद नेता श्री आनंद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक ढांचा मजबूत करने, समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों से संपर्क, समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने, संगठित व एकजुट रहने का मूलमंत्र दिया।
ARARIA NEWS : राजद नेता मंडल अविनाश आनन्द ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भेंट किया पोट्रेट

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


