ARARIA NEWS : अररिया के रानीगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के छातीयौन पंचायत के गढहा मजकुरी में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ों महिलाओं से बातचीत की और बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज में बदलाव, महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसी सोच के साथ बिहार सरकार महिलाओं को शिक्षा से लेकर नौकरी तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दे रही है। उन्होंने कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon