ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज के 83 वर्षीय संपतलाल सेठिया ने वर्षीतप की कठोर तपस्या पूरी की। वही, इस वर्षीतप में उनकी पत्नी के साथ पुत्र सुनील कुमार और बहू सरिता सेठिया सहित पौत्र और पौत्रवधु का सहयोग रहा। सरिता सेठिया फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा है। वही, बताया गया की इस वर्षीतप में व्यक्ति 13 महीने तक लगातार एक दिन निराहार और एक दिन आहार ग्रहण करके संपन्न करता है। इसमें रात्रि भोजन, जमीकंद और पानी का सर्वथा त्याग रहता है। इसमें कभी-कभी दो दिन का उपवास या तीन दिन का उपवास भी करना होता है। वर्षीतप की परंपरा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभ प्रभु से शुरू हुई है। तेरापंथ धर्म संघ के अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की सन्निधि में गुजरात में लगभग 500 व्यक्तियों ने वर्षीतप के पारण संपन्न किए। जिसमें फारबिसगंज निवासी संपतलाल सेठिया भी है।फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता सेठिया ने कहा कि पिताजी ने यह तपस्या पूरे अपने मनोबल के साथ की है।
ARARIA NEWS : आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में फारबिसगंज के संपतलाल सेठिया ने वर्षीतप का पारणा किया पूरा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


