ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : आईजी पद से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरने वाले पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वह लगातार तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सीमांचल का दौरा किया। वही आपको बता दें कि सीमांचल से अपने विशेष लगाव के कारण हिन्द सेना चीफ ने मंगलवार (22 अप्रैल) को अररिया जिले से पदयात्रा की शुरूआत की थी.पदयात्रा पर निकले पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ शिवदीप लांडे अररिया, कटिहार व किशनगंज होते हुए शनिवार को पुनःअररिया के रानीगंज में सीमांचल दौरा पदयात्रा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बौंसी बाजार से हुई। उसके बाद बसैटी बाजार,मिल चौक,डाक बंगला और रानी गंज होते हुए कालाबलुआ चौक तक हिन्द सेना चीफ शिवदीपलांडे पदयात्रा करते हुए स्थानीय लोगो से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान स्वतः ही सैकड़ो बाइक सवार युवा उनके गाड़ी के पीछे हो लिए और नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल हो गए। अररिया में उन्होंने युवाओं से मुलाकात की और उनसे राजनीति में आने की अपील की l इस दौरान लांडे ने कहा कि वह चाहते हैं कि सूबे की सियासत से परिवारवाद पूरी तरह से समाप्त हो. इसी कोशिश के तहत युवाओं को नेता बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आगामी 28 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान वह स्थानीय लोगों से मिलते नजर आए,लांडे के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे। अपने चहेते कॉर्प को सड़क पर देख खास कर युवाओ में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय लोगो से सीधा संवाद,उनकी समस्याओं को जानना और जमीनी हकीकत से रूबरू होना है। अपने संबोधन में शिवदीप लांडे ने कहा कि 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवको में पास नौकरी नही है।
व्यापार के विकल्प नही होने साथ इंडस्ट्री नही होने के प्राइवेट नौकरियां भी नही हैं ये सभी यहाँ की गंभीर समस्याएं हैं। हम आगामी विधानसभा चुनाव में तमाम 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। हमे अच्छे युवाओ को राजनीति में लाना है बिहार को बदलना है। मेरा जन्म भले ही बिहार में नहीं हुआ हो लेकिन बिहार हमेशा मेरे लिए कर्मभूमि रही है। बिहार में काफी संभावनाएं हैं लेकिन ये आज भी पिछड़ा राज्य है। बेरोजगारी व पलायन यहां की एक गंभीर समस्या है। बिहार की सेवा और विकास के लिए मैं सड़क पर हूँ और हर जाति वर्ग के लोगो का अपार स्नेह मिल रहा है जिसे पा कर अभिभूत हूँ। लोगो को हिन्द सेना से काफी उम्मीदें जग रही हैं भारी तादाद में हमे लोगों के संदेश भी मिल रहे हैं और वे उनकी पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। हमने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पार्टी के सदस्य बनने के लिए एक फॉर्म भी जारी किया है वहाँ से आप आसानी से हिन्द सेना के संस्थापक सदस्य बन सकते हैं।अपने संबोधन में शिवदीप लांडे ने आगे कहा कि अधिक से अधिक युवा राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बिहार को बदलने में युवाओं की ऊर्जा सबसे ज्यादा सहायक होगी। बिहार के युवाओ में एक गज़ब सी ऊर्जा है और ये कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन रोजगार नही होने में कारण यहाँ पलायन व बेरोजगारी एक गंभीर समस्याएं हैं अगर इसपे काबू नही किया गया तो बहुत जल्द बिहार बूढों का राज्य बन कर रह जायेगा। सूबे में युवाओ के लिए बेरोजगारी के साथ महिलाओं व बुजुर्गों के लिए भी जीवन बहुत कठिन है। कई गावों तक बुनियादी सुविधाएं अभी तक नही पहुचीं हैं। करोड़ो रुपये की योजनाओं के बावजूद साफ पानी व समुचित बिजली हर जगह नही पहुच पाई है। शिक्षा की स्थित बदतर होने साथ स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। हिन्द सेना राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करेगी। बिहार की सेवा और विकास ही हमारा प्रथम और आखिरी लक्ष्य है।



