ARARIA NEWS : अररिया- गलगलिया रेलखंड पर हुआ स्पीड ट्रायल, ट्रेन में सवार हुए सांसद

ARARIA NEWS, प्रिंस( अन्ना राय) : सोमवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा नव- निर्मित अररिया – गलगिलया रेलखंड ओर हाई स्पीड ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। इस ट्रेन में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी अपने समर्थकों के साथ गलगलिया तक सफर किया। सांसद ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह रेलखंड हमारा सपना था जो अब साकार हो गया है और जल्द ही यह आम जन के लिए शुरू हो जाएगी। यह रेलखंड नया अररिया – विकसित अररिया के निर्माण की अति महत्वपूर्ण कड़ी थी जिसके लिए मैं बीते कई वर्षों से प्रयासरत था। कई बार लोकसभा में इस रेलखंड को लेकर चर्चा किया, रेलमंत्री से मिलकर इसे अतिशीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया, इस रेलखंड पर सफर कर हमने न सिर्फ जनता से किया वादा पूरा बल्कि इस रेलखंड पर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन अररिया के विकास को नई गति देने वाला है।

रेल में सफर के दौरान सांसद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेलखंड के शुरू हो जाने अररिया से बंगाल का सफर आसान होने के साथ जिला में व्यापार को भी बढ़ावा देगा। आज की मेरी इस यात्रा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जगह-जगह पर स्टेशन के बाहर खड़े आमजन की खुशी को देखकर बस यही लगता है मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो भरोसा है। अररिया- गलगलिया रेलखंड पर चलाई गई इस हाई स्पीड पेसेंजर ट्रेन में रेलवे के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, अजय झा, समर सिंह, आकाश राज, अमन राज जुबैर आलम के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon