ARARIA NEWS: पार्टी संगठन को मजबूत करना व सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना हमारी प्राथमिकता: जिलाध्यक्ष शाद अहमद

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष शाद अहमद का स्वागत समारोह अररिया जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में किया गया। इस इस मौके पर जिला, प्रखंड, पंचायत व गांव कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। अररिया जिला कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने नया जिलाध्यक्ष शाद अहमद को माला पहनाकर पार्टी कार्यालय में स्वागत किया। वही, इस सम्मान समारोह से पहले पार्टी कार्यालय में संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दिया गया।

इस खास मौके पर वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब की जीवनी और उनके द्वारा लिखे गए संविधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। अररिया कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में नए जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूर करना,जमीनी स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता को सम्मान करना व सबको साथ लेकर चलना हमारी प्राथमिकता होगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon