ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में शनिवार को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में काफी भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हर तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था वही, इस रामनवमी शोभायात्रा में सौम्यता के प्रतीक नारी शक्ति का उल्लास चरम पर दिखा। वही, इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु बच्चे व युवक घोड़ा, बैंडबाजा के साथ ढाक की थाप पर जोश व उमंग के साथ थिरक नजर आए। शोभा यात्रा में बैंडबाजा के अलावा आदिवासी नृत्य, अघोरी नृत्य , राम दरबार से सजी झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बना रहा।


शोभायात्रा में रथ पर सवार बालरूप राम-जानकी की झांकी ने मोहा मन जुलूस में सबसे आगे रथ पर सवार बालरूप राम-जानकी की झांकी ने शहर वासियों का मन मोह लिया। राम दरबार को जीवित करती राम सीता लक्ष्मण एवं हनुमान के रुप धारण किए बच्चों की सुंदरता देखते ही बनती थी। वही महाकाल की जीवंत झांकी एवं शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। वही, इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी भगवा वस्त्र और साफा यानी पगड़ी पहने हुए थी,जो लगातार जय राम का उद्घोष से पूरा वातावरण को भक्तिमय बना रखा था



