ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। बीते दिनों अररिया सदर अस्पताल में पायी गयी एक लावारिस बालिका जिसे चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के उपरांत को अररिया विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था। इसी क्रम में आज सोमवार को छह दिन पूर्ण होने के उपरांत उस बच्ची का विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान अररिया में कार्यक्रम आयोजित कर आज छठी संस्कार मनाया गया। वही, इस अवसर पर पर अररिया सिविल सर्जन डॉ० के० के० कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शम्भू कुमार रजक, बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू कुमार पाल एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के कर्मी उपस्थित थे। विदित हो कि विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, अररिया से बच्चे को गोद लिया जा सकता है। इस हेतु इच्छुक दत्तक माता पिता को पंजीयन कराना होता है। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण निकाय से संपर्क किया जा सकता है।
ARARIA NEWS : विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में लावारिस बालिका का छठी संस्कार मनाया गया, जिला प्रशासन के कई अधिकारी रहे मौजूद

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


