ARARIA NEWS : अंतरजातीय व निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों को मिला एक-एक लाख रुपये का अनुदान राशि

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 03 लाभुकों (स्मिता स्मिथ, रानो कुमारी, सजल श्रद्धा) को एक-एक लाख रूपये की सावधि जमा प्रदान की गई। समाज में व्याप्त जाति बंधनों को तोड़ने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग,बिहार पटना के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत अपने जाति से इतर किसी दूसरे जाति में विवाह करने पर सरकार के द्वारा एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि सावधि जमा के रूप में प्रदान की जाती है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कोई भी अन्तर्जातीय विवाह करने वाले व्यक्ति शादी की तिथि से 02 वर्ष के अन्दर सभी जरूरी प्रमाण-पत्र (यथा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, वर तथा वधु के आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा निवास प्रमाण-पत्र आदि) के साथ अपना आवेदन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया में जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत कुल 03 लाभुकों (कंचन कुमारी, मीकाईल अंसारी, पिंकी कुमारी) को एक – एक लाख रुपये की सावधि जमा प्रदान की गई। गौरतलाब है कि 40 % या उनसे अधिक की दिव्यांगता प्रमाण पत्र धारित करने वाले किसी भी व्यक्ति को विवाह उपरांत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह की तिथि से 2 वर्ष के अंदर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में आवेदन समर्पित किया जा सकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon