ARARIA NEWS : अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव, आकांक्षाएं और समस्याएं

ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) :  महिला संवाद कार्यक्रम लगातार आज शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। महिला संवाद रथ 18 अप्रैल से लगातार जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों तक सरकार के संवाद को पहुंचाने में लगा है। अररिया जिले में कुल 18 महिला संवाद रथ है। यह रथ सभी नौ प्रखंड़ों में 36 जगहों पर दो पालियों में ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद कर रहा है। जिसके तहत जहां सरकारी योजनाओं को जानकारी लोगों को दी जा रही है। वहीं, उनसे उनकी आकांक्षाएं भी पूछी जा रही हैं। जिससे कई सामाजिक, आर्थिक एवं क्षेत्र के विकास की बात सामने आ रही हैं। जिसके पूरा होने पर इसका व्यापक प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पड़ेगा। महिला संवाद के 15वें दिन शुक्रवार को भी भारी तादाद में महिलाओं ने महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। बता दें कि महिला संवाद में अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक महिलाओं ने शिरकत की हैं। जहां उन्होंने अपने इलाके की तरक्की के लिए अपनी आकांक्षाएं भी व्यक्त की हैं। जिसमें कई प्रकार की मांगें शामिल हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अलावा कई ऐसे स्थानीय मुद्दे भी इसमें शामिल हैं जिसका सरोकार समाज के बड़े तबके को है। अररिया सदर की जानकी देवी ने अपनी आकांक्षा में कहा कि शहर को गांव से जोड़ने के लिए यातायात का उचित प्रबंध नहीं होने से गांव से शहर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर शाम के समय में बाजार करने के बाद घर जाने में कोई साधन नहीं रहने से घर पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इसलिए संबंधित को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा कई महिलाओँ ने गांव में उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। कुछ महिलाओं ने रोजगार से होने वाले पलायन को बड़ा मुद्दा बताया। इस हालत में बाढ़ या दूसरे आपात स्थिति में परिवार की परेशानी काफी बढ़ जाती है। इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि, इस इलाके से होने वाले पलायन को रोका जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon