ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : महिला संवाद को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महिलाओं का सराहनीय योगदान मिल रहा है। यही वजह है कि यह संवाद कार्यक्रम अबतक काफी सफल रहा है। इसके माध्यम से महिलाएं जागरूक भी हो रही हैं। महिला संवाद के दौरान संवाद रथ में लगे एलईडी के माध्यम से तीन लघु फिल्म दिखाए जाते हैं। जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के ऊपर, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जीविका की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन एवं तीसरा वीडियो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संबंधित जानकारी है। इसके अलावा वहां सरकारी योजनाओं की जानकारियों से युक्त लीफलेट भी बांटे जाते हैं। अररिया जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के 35वें दिन भी 36 जगहों पर महिला संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें करीब 6900 महिलाओं शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं भी रखी। अधिकतर महिलाओं ने रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली परेशानियों को लेकर बात की। वहीं, कुछ महिलाओं ने बाढ़ से बचाव के लिए उचित उपाय करने की मांग की।उनका कहना है कि बाढ़ के समय में लोगों की हालत बहुत ही बुरी हो जाती है। अनाज के साथ-साथ घर के महत्वपूर्ण सामान भी बाढ़ के कारण बर्वाद हो जाते हैं। जिसके कारण बहुत परेशानी होती है। इसलिए सरकार को इसके निदान पर ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं का कहना है कि बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करने में सरकार ही कुछ कारगर कदम उठा सकती है। नहीं तो लोगों की जिंदगी बदतर हो जाती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने बिजली बिल माफ करने, गलियों में लाइट की समुचित व्यवस्था करने, पीने के लिए स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि की मांग भी रखी। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने दहेज प्रथा के खिलाफ और नशा के विरोध करते हुए शपथ भी लिया। इन चीजों का कभी समर्थन नहीं करने की कसम खाई।
ARARIA NEWS : अररिया जिला में 35वें दिन 36 जगहों पर महिला संवाद का कार्यक्रम हुआ संपन्न, 6900 महिलाओं ने लिया हिस्सा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


