ARARIA NEWS : विकास शिविर और महिला सशक्तीकरण को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय सभी पदाधिकारयों के साथ महिला संवाद कार्यक्रम, नगर संवाद कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों एवं शिविर के सफल आयोजन केा लेकर कई संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये।वही, इस बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को और प्रभावी एवं समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद का आयोजन जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में किया जायेगा। महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं (गैर जीविका महिलाएं भी) भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं/कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जायेगा एवं संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य/परामर्श भी प्राप्त किया जायेगा।महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत करना। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना। महिलाएं अपने गांव या टोलो की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को चिन्हित कर उनके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलबध करा सकें तथा सामाजिक विकास के मुद्दो पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सकें। प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। महिला संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया जायेगा। इसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रमुख विभागों के पदाधिकारियों को शामिल किया जाना है। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित सभी पदाधिकारियों के कार्य एवं दायित्व का भी निर्धारण किया जायेगा और ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित होने वाले महिला संवाद का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण भी किया जायेगा। इसी प्रकार प्रखंडस्तरीय अनुश्रवण समिति भी गठित की जायेगी। महिला संवाद के आयोजन के बाद उनके मंतव्य एवं उनकी अपेक्षाओं की प्रविष्टि संबंधित प्रपत्र में किया जायेगा। इस महिला संवाद का दस्तावेजीकरण भी किया जाना है। बैठक में सिविल सर्जन अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, डीपीएम जीविका सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon