ARARIA NEWS/ प्रिंस(अन्ना राय) : रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अररिया में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह ने किया.वहीं मंच संचालन मंडल सह संयोजक जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह एवं पुष्कर झा ने संयुक्त रूप से किया। वही, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय टीम से आएं हुए बिहार भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव , प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक रवि सिंह एवं राधा रमन, क्षेत्रीय प्रभारी शशि शेखर उपस्थित रहे. कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. वही, इस मौके पर बिहार सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की भूमिका और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश हो कि हम इस माध्यम का उचित उपयोग करते हुए एनडीए सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान बिहार की हालात और हालत से भी नयी पीढ़ी को अवगत करवाएं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आकाश राज एवं राजेन्द्र यादव, जिला मंत्री कनकलता देवी, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष झा, सोशल मीडिया सह संयोजक विरेन्द्र आनंद उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में आईटी सेल सह संयोजक अभिषेक मिश्रा एवं दिलीप मंडल सोशल मीडिया सह संयोजक गोविंद सिंह एवं जय नारायण यादव, श्याम कुशवाहा, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, आदर्श पंडित, संतोष पंडित, राजकुमार साह, बिभाष केसरी, अभिनंदन कुमार, कौशिक सिंह, सागर, अभिनाश, शैलेश, अमन, गुलाबचंद, मुकेश, गोरव सिंह, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ARARIA NEWS : भाजपा जिला कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का हुआ आयोजन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


