अररिया: भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को ‘जी रामजी’ (G RAMJI) विषय को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान उपस्थित रहीं.
विकसित भारत के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनामिका पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस संकल्प को सिद्ध करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही सरकार और जनता के बीच की मुख्य कड़ी हैं.
योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए पार्टी की विचारधारा और सांगठनिक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया.सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संवाद करने का निर्देश दिया गया कार्यशाला में ‘जी रामजी’ विषय के माध्यम से रोजगार और आजीविका की गारंटी से जुड़े पहलुओं को कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति
इस जिला स्तरीय कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए वरिष्ठ नेता निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी और आकाश राज, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, जिला मंत्री कनकलता झा व सुधीर सिंह, और जिला कार्यसमिति सदस्य नवीन यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पंचायती राज संयोजक ध्रुव दास, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे.



