Sunita Williams के आसमान से उतरते ही, झूलासन में होली-दीवाली का संगम

अहमदाबाद: अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams की अमेरिका के फ्लोरिडा में सफल लैंडिंग के बाद उनके पैतृक गांव झूलासन में खुशी का माहौल छा गया। गांव में मंगलवार से ही उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना और पूजा चल रही थी, और जैसे ही उनकी लैंडिंग की खबर आई, लोग खुशी से झूम उठे। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गांव में उत्सव का माहौल बन गया।

हर घर में आनंद का माहौल था, और लोग एक साथ नृत्य करते हुए “हर हर महादेव” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष करने लगे। कई घंटों तक चलने वाले इस उत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने हिस्सा लिया। सुनीता की आठ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी को लेकर गांववाले बेहद उत्साहित थे, और उन्हें पूरा विश्वास था कि उनका प्रिय अंतरिक्ष यात्री सकुशल लौटेगा। इस खुशी के मौके पर गांव में हवन भी हुआ, जिसमें सुनीता के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon