मृतक राजा का शव घर पहुंचते ही सरकलटोला में मचा कोहराम, परिजनों में पसरा मातम

संवाददाता अंग इंडिया: भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित सरकलटोला में उस समय कोहराम मच गया, जब पोस्टमार्टम के बाद मृतक राजा का शव उसके घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। शोकाकुल माहौल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक की मां तेतरी देवी अपने पुत्र के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोती रहीं। मां का विलाप देख आसपास मौजूद लोग भी खुद को संभाल नहीं पाए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर चेहरा गम में डूबा नजर आया।

हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस :-

सरकल टोला निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा का शव मंगलवार की रात उसके घर में ही फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। मृतक की मां तेतरी देवी ने बताया कि वह अपने पुत्र राजा के साथ रहती थीं। उसने बताया कि पति की मौत के बाद उनका बड़ा पुत्र मुकेश कुमार अपने ससुराल रुपौली में रह रहा है।
तेतरी देवी के अनुसार घटना के समय वह बाजार में अपने दुकान पर थी । इसी दौरान घर में अकेले राजा को पाकर हत्यारों ने उसकी फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। इस मामले में उन्होंने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में कांड संख्या 6/26 दर्ज कराया है।
इधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रघुवंशनगर थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।
इस संबंध में धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon