पूर्णिया: आज 2 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बाल विवाह उन्मूलन के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और आम लोगों को बाल विवाह न कराने व इसे रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जिसे सामूहिक प्रयास से ही समाप्त किया जा सकता है।



